Category Archives:  Entertainment

इस फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आये थे राजकुमार राव, जानिए पूरा वाकया

Oct 18 2020

Posted By:  Sunny

भारतीय सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी पुराना है | आज तक हमारे देश में कई ऐसी फिल्मे बनी है, जिन्होंने विश्व सिनेमा को भी चकित किया है | इन फिल्मों को सिनेमा जगत की महानतम फिल्मो में गिना जता है | ऐसी फिल्मो के खास बनने की वजह कई बार इनके डायरेक्टर होते है, कई बार फिल्म की कहानी तो कई बार फिल्म के कलाकार | 



अपनी फिल्म में जान डालने के लिए कई एक्टर बड़ी मेहनत करते है | कई सितारे तो अपनी अदाकारी में जान डालने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते है | बॉलीवुड में भी एक ऐसे ही कलाकार है राजकुमार राव | उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा कई फिल्मो में दिखाया है | उनकी फिल्म ट्रैप्ड उनकी कला का सबसे बेहतरीन नमूना मानी जाती है |


साल 2016 में राजकुमार की फिल्म आयी थी ट्रैप्ड | इस फिल्म के लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी | फिल्म के लिए उन्होंने वजन भी खूब कम कर लिया था | उस समय जब मीडिया में उनकी तस्वीरें आयी तो उनके फैन काफी परेशान हो गए थे | तब बाद में पता चला कि ये उनकी फिल्म के लिए है | तब उनकी खूब तारीफ हुयी थी |



हाल ही में ट्रैप्ड फिल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने एक तस्वीर शेयर की है | जिसे लेकर एक बार फिर राजकुमार और उनकी ये फिल्म फिर से चर्चा में आ गयी है |


दरअसल विक्रमादित्य ने फिल्म के एक भाग की तस्वीर शेयर की है, जो फिल्म में नहीं दिखाया गया था | इस सीन को सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था | इस सीन में राजकुमार कंडोम चाटते हुए नजर आ रहे है | उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग राजकुमार के डेडिकेशन की खूब तारीफ कर रहे है |


तस्वीर को शेयर करते हुए फ़िल्म के डायरेक्टर विक्रमादित्य ने लिखा कि "आज से 5 साल पहले राजकुमार ने ट्रैप्ड के डिलेटेड सीन में कंडोम सक किया था | उन्होंने आगे लिखा कि "सेंसर बोर्ड ने सीन डिलीट करने को कहा था तो मैंने पूछा क्यों? तो उन्होंने कहा कि वह एक कंडोम क्यों सक कर रहे हैं" बकौल मोटवानी, "मैंने कहा उसके किरदार ने कई दिन से कुछ नहीं खाया...और वह (कंडोम) स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड है |"


फिल्म की बात करे तो फिल्म में राजकुमार ने शौर्य नाम के नौजवान का किरदार निभाया था | जो गलती से अपने फ्लैट में फंस जाता है | ये ऐसी बिल्डिंग होती है, जहाँ कोई आता जाता नहीं है | इसके बाद शौर्य के साथ क्या क्या होता है | फिल्म इसी कहानी पर है | बता दे इस फिल्म के लिए राजकुमार को खूब वाहवाही मिली थी | इतना ही नहीं उन्हें सर्वश्रेष्ट अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था |

वैसे इसके अलावा राजकुमार ओमेर्टा, शाहिद, न्यूटन, अलीगढ, सिटीलाइट्स जैसी फिल्मो में अपना जलवा दिखा चुके है | उनकी आने वाली फिल्मो की बात करे तो वे जल्द ही छलांग, लूडो, रूही अफ़जाना और बधाई दो में नजर आने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर